फिरोज़ाबाद: MP के मंत्री की ऑपरेशन सिंदूर की नायिका पर टिप्पड़ी के विरोध में फ़िरोज़ाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मध्यप्रदेश के मंत्री द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी पर गयी टिप्पड़ी के विरोध में फ़िरोज़ाबाद में कांग्रेस कार्यकर्त्ता नें जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान फ़िरोज़ाबाद जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौपा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं नें मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह पर कार्यवाही की मांग की है।