देवबंद: देवबन्द में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट मामले में पुलिस की कार्यशैली से नाराज वकीलों के बीच पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनपाल
बुधवार को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा पार्टी नेताओं के साथ बार एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे और अधिवक्ताओं से पूरे मामले की जानकारी ली। अधिवक्ताओं की और से अध्यक्ष नरेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष समय सिंह पुंडीर सुरेश चंद त्यागी ने पूर्व सांसद को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर हुए हमले के मामले की आरोपियों का हल्की धाराओं में चालान किया है।