देवबंद: मुरादाबाद में बीजेपी कार्यकर्ता की नमाजे जनाजा पढ़ाने से इनकार करने पर देवबंदी उलेमा का आया बयान
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में विगत दिनों भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ता के इंतेक़ाल के बाद उसकी नमाजे जनाजा वहां के इमाम द्वारा न पढ़ाई जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है। वही देवबंदी उलेमा इत्तेहाद उलमा ए हिन्द के उपाध्यक्ष मुफ्ती असद कासमी ने इस मसले पर विस्तार से जानकारी दी है।