देवबंद: विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति का सदस्य बनने के बाद सहारनपुर आगमन पर देवबंद में विधायक आशु मलिक हुआ भव्य स्वागत
देहात विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं सपा सरकार में मंत्री रहे आशु मलिक का देवबंद में भव्य स्वागत किया गया।विधायक आशु मलिक के विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति का सदस्य बनने के बाद से उनके समर्थक काफी उत्साहित थे। विधायक आशु मलिक का काफिला जैसे ही देवबंद पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।