देवबंद: अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध मे वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर सीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
देवबंद में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार रखा। अधिवक्ताओं ने सीओ कार्यालय पर पहुंच प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दे कि मुकदमे की फीस मांगने पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ता इरशाद के साथ कई लोगों ने मारपीट की थी।