गोला: अज्ञात मृतक की शिनाख्त, सेनुआपार में फोरलेन पर ट्रेलर की चपेट में आने से हुई थी मौत
Gola, Gorakhpur | Oct 19, 2024 गगहा क्षेत्र के सेनुआपार में शुक्रवार की शाम हुई मार्ग दुर्घटना में हुई मृत्यु अज्ञात युवक की शिनाख्त कर ली गयी। मृतक की पहचान गोला क्षेत्र तेन्दुहानी गांव निवासी दिनेश कुमार बौद्ध के 25 वर्षीय पुत्र राहुल के रूप मे हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल घटना के दिन गगहा क्षेत्र के बड़िहारी स्थित ससुराल आया था। शाम को वह किसी काम से मझगावां आया।