बहराइच: फ़त्तेपुरवा चौराहे के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की हुई मौत, बाइक सवार घायल
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। राम पाल खालेपुरवा, मोहम्मद नगर चौराहे पर सामान लेकर वापस आ रहे थे। जब वह फत्तेपुरवा चौराहे के पास पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राम पाल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी।