बहराइच: बहराइच रेलवेस्टेशन पर साइबर अपराध रोकने के लिए साइबर क्राइम पुलिस थाना ने किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जनपद में साइबर अपराध रोकने के लिए साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा बहराइच रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को साइबर अपराध से बचने के संबंध में जानकारी दी गई। इसी के साथ ही हेल्प लाइन नंबर की भी जानकारी दी गई ताकि साइबर फ्रॉड के शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर की मदद से सहायता प्राप्त की जा सके।