लालगंज: लहंगपुर निवासी युवक का शव गंगहरा खुर्द माइनर के पास मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
लालगंज के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गंगहरा खुर्द माइनर के पास बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे संदिग्ध स्थिति में एक 21वर्षीय युवक का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट व बिजली के करंट से जलने का निशान से प्रथम दृष्टया बिजली करंट से मौत होना दिखाई दे रहा है। युवक 6बहनों के बीच इकलौता भाई था। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।