कोईलवर: खनगांव बांध के समीप से स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, लोडेड पिस्टल व कारतूस बरामद
चांदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वाहन बरामद किया गया। मामले की जानकारी चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन ने बुधवार दोपहर 3 बजे देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात गस्ती के दौरान कार्रवाई की गई।