धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे से शराब के नशे में वाहन दौड़ा रहे दो चालकों को किया गिरफ्तार, वाहन भी किए सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी ने टीम के साथ मिलकर गुरुवार शाम करीब 04 बजे बाड़ेछीना तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूके 01 टीए 3556 मैक्स का चालक अनिल कुमार व यूके 06 एबी 8756 का चालक मुकेश कुमार निवासी सितारंगज शराब के नशे मे वाहन चलाते मिले। जिसके बाद दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया।