धौलछीना: धौलछीना थाना पुलिस ने परचून की दुकान में अवैध शराब बेच रहे दुकानदार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, 80 पव्वे भी बरामद
मीडिया सेल से शनिवार शाम करीब 05 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसओ धौलछीना विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बज्यूली में दीवान सिंह अवैध रुप से शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से 80 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।