धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने बाड़ेछीना के समीप चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे बाइक चालक को किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज
मीडिया सेल से रविवार दोपहर 01:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसओ धौलछीना विजय नेगी द्वारा टीम के साथ बाड़ेछीना के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन संख्या यूके 04 के 9991 के चालक संजय कुमार निवासी ग्राम सैज, झिरौली जिला बागेश्वर को एल्कोमीटर से चैक करने पर चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया गया।