धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे से शराब के नशे में फर्राटा भर रहे बाइक चालक को किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज
बुधवार शाम करीब 4:30 बजे एसओ धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाड़ेछीना तिराहा के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन संख्या यूके 01 ए 6471 बाइक चालक बहादुर सिंह निवासी ग्राम डाल शराब के नशे में पाया गया। जिसके बाद चालक को एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।