धामपुर: भैया दूज पर भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए नहटौर पुलिस ने हल्दौर चौराहे से झालू चौराहे तक लगाए ट्रैफिक कोन
भैया दूज पर भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए नहटौर पुलिस ने नहटौर के हल्दौर चौराहे से झालू चौराहे तक ट्रैफिक कोन लगाए। यह काम सोमवार दोपहर करीब 2 बजे किया गया।पुलिस ने सड़क के दोनों ओर और बीच में कोन लगाकर वाहनों के लिए रास्ता तय किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने यह इंतजाम किया।