जखनिया: गाजीपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, 12 स्कूली वाहन सीज, 40 का चालान और 6 लाख का जुर्माना
गाजीपुर में मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। अभियान में अब तक 12 वाहन सीज किए गए, जबकि 40 वाहनों का चालान कर करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।