बक्सर: डीएम ने 96 वर्षीय दादी से लिया आशीर्वाद, जिले में शांतिपूर्ण मतदान की कामना की
Buxar, Buxar | Nov 4, 2025 डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह ने 96 वर्षीय दादी से उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि आप आशीर्वाद दें कि 6 नवंबर को जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो सके तथा अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें। डीएम ने कहा कि दादी जैसी वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी और उत्साह लोकतंत्र की ताकत है।