कार्तिक पूर्णीमा को लेकर शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। सदर एसडीम अविनाश कुमार के द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार 5 नवंबर को रात्रि 2:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके साथ ही कई रूट पर आंशिक रूप से वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है।