गुरूर: चूल्हापथरा से करियाटोला तक सड़क बनाने के लिए शासन से मिली प्रशासकीय स्वीकृति, आजादी के बाद पहली बार होगा डामरीकरण
Gurur, Balod | Apr 7, 2026 PWD के अपर सचिव ने स्पष्ट किया है कि इस प्रोजेक्ट मे भू-अर्जन प्रस्तावित नही है इसलिए भू-अर्जन के लिए राशि स्वीकृत नहीं किया गया है। लंबे समय से उपेक्षित इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण होने के बाद दर्जनो गांव सीधे ही ब्लॉक मुख्यालय की प्रमुख मार्ग से जुड़ जाएगा। मार्ग निर्माण के बाद दर्जनों गांव के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।