भीलवाड़ा: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा: जिलेभर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने लिए गए
भीलवाड़ा जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार व मंगलवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला अजमेर भिजवाया गया।