विजयनगर: ABVP कार्यकर्त्ताओं ने CM के नाम तहसील कार्यालय बिजयनगर में सौंपा ज्ञापन, राव विजय सिंह राजकीय महाविद्यालय की मांग की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिजयनगर के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक तिलक मेवाड़ा के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय बिजयनगर में ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बिजयनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय का नाम बदलकर “राव विजय सिंह राजकीय महाविद्यालय बिजयनगर” किए जाने की मांग की गई है।