।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया
*थाना उनाव पुलिस द्वारा वारदात की नियत से कार में घूम रहे आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार*
*आरोपी से 315 बोर का देशी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं डस्टर कार जप्त की*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चंद्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना उनाव पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी संजय पुत्र धर्मसम्पत तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी जनकपुर, थाना उनाव को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 01.10.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि परसरी गुर्जर रोड स्थित क्रेशर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर वाहन में बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इस संबंध में थाना उनाव में अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25(1)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की डस्टर कार क्रमांक भी जप्त की।
*दूसरे प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी* - अवैध हथियार के प्रकरण में कार्रवाई के उपरांत आरोपी संजय तिवारी के संबंध में पुलिस द्वारा दर्ज एक अन्य प्रकरण में भी वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी की भूमिका एवं अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विवेचना की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक भूपेंद्र, अनूप, दर्शन, आनंद, कुलदीप, विकास, विपिन, जयदीप सहित थाना उनाव के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।