Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Ambala Media:" लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह में मिथुन वर्मा के जमीनी कार्यों की सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने की सराहना पानीपत में आयोजित लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह के दौरान अंबाला के कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद मिथुन वर्मा एडवोकेट की जमीनी सक्रियता और संगठन के लिए किए जा रहे कार्यों की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सराहना की। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अंबाला की जनता ने मिथुन वर्मा को अपना मेयर चुन लिया था, लेकिन भाजपा ने डर के कारण अंबाला का मेयर चुनाव चोरी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इसके बावजूद मिथुन वर्मा की जनसेवा और लोकप्रियता नहीं रुकी, तो उनका वार्ड भी चोरी कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास और जनसमर्थन सबसे बड़ी ताकत है। जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है। वहीं मिथुन वर्मा ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा उनके जमीनी कार्यों की सराहना कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगा। मिथुन वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें

Ambala, Ambala | Aug 15, 2026

MORE NEWS