मऊरानीपुर: बिजली-पानी संकट पर मऊरानीपुर में लोगों का गुस्सा फूटा, झलकारी बाई तिराहे पर लगाया जाम
मऊरानीपुर के काशीराम आवास कॉलोनी में बिजली कनेक्शन काटे जाने और दो दिन से बिजली-पानी न मिलने से नाराज करीब 100 लोग सड़क पर उतर आए। महिलाओं और बच्चों ने झलकारी बाई तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी के समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। एसडीएम मनोज कुमार भारती ने अधिकारियों से वार्ता कर ज