चूरू: रीट परीक्षा को लेकर पुलिस लाइन में एएसपी ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग की, दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 26, 2025 चूरू जिले में 27 और 28 फरवरी को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर पुलिस लाइन में बुधवार शाम एएसपी लोकेंद्र दादरवाल ने मीटिंग ली और जरूरी निर्देश दिये। परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने जरूरी तैयारी की है। रीट परीक्षा हेतु परीक्षा प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में तथा संग्रहण केन्द्र जिला परिषद सभागार में बनाया गया है।