जलालाबाद: जलालाबाद में तैनात उप जिला अधिकारी उत्सव आनंद का हरियाणा में हुआ ट्रांसफर, दुर्गेश यादव ने संभाला चार्ज
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद में पिछले पांच माह से तैनात उप जिलाधिकारी उत्सव आनंद आईएएस का हरियाणा ट्रांसफर हो गया है. आज उनके ट्रांसफर हो जाने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार दिन के 12:00 बजे किया गया. इस अवसर पर अधिकारियों कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं उनका फूल माला पहनकर भावभीनी विदाई दी