जलालाबाद: ब्लॉक जलालाबाद में ग्राम पंचायत से पॉलिथीन इकट्ठा कर मुख्यालय पर किया गया जमा, ADO पंचायत ने दी जानकारी
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद के वीडियो पंचायत विश्वाकांत मिश्रा ने बताया पिछले सप्ताह सभी ग्राम पंचायत में पंन्नी मुक्त गांव स्कीम चलाई गई थी. जिसके अंतर्गत गांव में तैनात सफाई कर्मियों ने कूड़ा कचरा के ढेरो से पॉलिथीन की पन्नीयो को इकट्ठा किया और बोरी में भरकर उनको ब्लॉक मुख्यालय जलालाबाद पर जमा किया गया है