मंझनपुर: रामाधीन का पूरा में छत पर मिट्टी डालते समय कच्चा मकान गिरा, पति-पत्नी दबे, पति को आया होश, पत्नी की हुई मौत
पश्चिम शरीरा इलाके में बुधवार सुबह कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी मलबे में दब गए थे।लोगों ने दोनों को बाहर निकाला तो पति को होश आ गया जबकि पत्नी की मौत हो गई है।रामाधीन का पूरा गांव के इंद्रपाल पत्नी के साथ छत पर मिट्टी डाल रहे थे। अचानक भरभरा कर कच्चा मकान गिर गया जिसके मलबे में दोनों दबे थे।मौके पर पुलिस पहुंची है राजस्व विभाग के लोगों को भी सूचना दे दी गई।