मंझनपुर: कटरा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात, दबंगों ने कच्चे घर में लगाई आग, विधवा को जलाने की कोशिश
कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कटरा गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के कुछ दबंगों ने एक विधवा महिला के कच्चे मकान में आग लगा दी। उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन पूरी गृहस्थी और करीब एक लाख रुपये नकद जलकर खाक हो गए। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है।