मंझनपुर: हिसामबाद में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत, पत्नी और तीन मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसाम बाद गांव में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी राहुल (पुत्र दुखी), जो कि एक मेहनतकश किसान था, रोज की तरह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान करीब 4 बजे उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।