पूर्णागिरि: श्वेता माहरा के टनकपुर आगमन पर मयंक पंत, नितिन मंगला, अलप महर और मनीष बिष्ट ने बुके भेंट कर किया अभिनंदन
मंच से संबोधित करते हुए श्वेता माहरा ने कहा, "हमें पलायन वाली सोच से बाहर आना होगा। कोई भी काम छोटा नहीं होता। छोटे-छोटे व्यवसाय ही एक दिन बड़े बनते हैं।उन्होंने कहा कि टनकपुर के लोगों का उन्हें हमेशा भरपूर प्यार मिला है और इस बार भी उनके स्वागत में जो आत्मीयता दिखाई गई, उससे उनका दिल बहुत खुश हुआ है।