पूर्णागिरि: NH पर ककरालीगेट में आपात सेवा 108 का एंबुलेंस ओवरटेक करते वक्त पलटा, हुई दुर्घटना
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट के पास एक वाहन से टकराकर आपात सेवा 108 की एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। एंबुलेंस पलटने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस में चालक एवं फार्मासिस्ट सवार थे। अलबत्ता बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट के पास की घटना है