पूर्णागिरि: टनकपुर ज्ञानखेड़ा के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
उप खनिज भंडारण से बरसात में पानी के बहाव में अवरोध की आशंका को लेकर टनकपुर ज्ञानखेड़ा के ग्रामीण चिंतित हैं। परेशान ग्रामीणों ने आज 17 मई को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ज्ञानखेड़ा गांव में उप खनिज भंडारण होने से ग्रामीण सहमे हुए हैं।