पूर्णागिरि: चम्पावत: टनकपुर नायकगोठ निवासी शांति देवी की कैंटीन जा रही महिला की कार से टकराने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलपथ के निकट एक महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक टनकपुर के नायकगोठ निवासी 66 वर्षीय शांति देवी पत्नी चंचल सिंह 19 मई की सुबह कैंटीन का सामान लेने जा रही थी।सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलपथ के नजदीक बस से उतरते वक्त सड़क क्रॉस करते समय यह दुर्घटना घटित हुई।