भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में आवश्यक रखरखाव के चलते सोमवार को निम्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
भीलवाड़ा शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को सोमवार को सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा। एवीएनएल के सहायक अभियंता के अनुसार, 33/11 केवी रिकॉ 4th फेज जीएसएस और पटेल नगर ग्रिड के विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी