चाईबासा: हडिरा गांव के पास बाइक हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत
टोंटो थाना क्षेत्र के हडिरा गांव के पास बाइक से गिरकर 32 वर्षीय साघु सिंह बारी की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। घायल को अस्पताल ले जाया गया पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी और बच्चा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।