ऊँचाहार क्षेत्र के शिवनगर कंदराँवां गाँव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।गाँव निवासी रामदीन पासी की रविवार को तबियत खराब होने पर एक परिचित द्वारा कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसके बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर मौत हो गई है।