सिमरी: बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, रिपोर्ट व मुआवजा पर चुप्पी से किसान चिंतित, राहत के इंतजार में बैठे सिमरी के किसान
Simri, Buxar | Sep 10, 2026 सिमरी प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सिमरी के विभिन्न गांवों में सैकड़ों एकड़ में लगी धान समेत अन्य फसलें पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं। खेतों में अब भी जलजमाव बना हुआ है, जिससे फसल के बचने की उम्मीद बेहद कम हो गई है।