बनखेड़ी: इमलिया-बेदर मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 1.62 करोड़ रुपए से होगा सड़क निर्माण
पिपरिया। ग्राम इमलिया से बेदर तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन 16 नवंबर 2 बजे जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि 1.62 करोड़ रुपए है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं अध्यक्षता विधायक ठाकुरदास नागवंशी रहे।