ढीमरखेड़ा: सिमरिया की बेलकुंड नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में इन दिनों मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सिमरिया गांव स्थित बेलकुंड नदी में एक बड़े आकार का मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बेलकुंड नदी के पुल के पास ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।