जगदलपुर: कालीपुर में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस को कालीपुर अटल आवास क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा धारदार चाकू लेकर जाने-जाने वाले आम लोगों को डराने धमकाने की जानकारी मिली थी। जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा कालीपुर अटल आवास क्षेत्र में पहुंचकर, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया।