जगदलपुर: इनर व्हील क्लब ने दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से कार रैली का आयोजन किया, महापौर संजय पांडे ने दिखाई हरी झंडी
इनर व्हील क्लब द्वारा रविवार सुबह साढ़े 8 बजे कार रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे रहे। स्पर्धा में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपने कार में स्लोगन का स्टीगर लगाया था, साथ ही अपने अपने कारो को बेहतर तरीके से सुसज्जित किया था। महापौर संजय पाण्डे ने सभी कारों में चिपकाए गए स्लोगन और सजावट का बारीकी से निरीक्षण किया।