जगदलपुर: बीजापुर के सहायक आयुक्त के धरमपुरा स्थित निवास पर एसीबी और ई ओ डव्लू की रेड, जांच जारी
जगदलपुर के धरमपुरा में एसीबी, ई ओ डव्लू की रेड पड़ी है। बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी गई। यहां उनके रिश्तेदारों के घर में भी कार्रवाई चल रही है। रायपुर से पहुंची एसीबी और ई ओ डव्लू की 13 अफसरों की टीम जांच कर रही है। अब तक की कार्रवाई में नगदी और जेवरात मिलने की खबर है।