जगदलपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाऊन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
हमारे देश में आदिकाल से माता की पूजा होती है, यही वजह है कि भारत के विकास में महिलाओं का अतुलनीय योगदान है। आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी काबिलियत और दृढ़ संकल्प से श्रेष्ठता साबित की है।यह बात सांसद बस्तर महेश कश्यप ने टाउन हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कही।