जगदलपुर: वीर सावरकर भवन में निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन ने महिला दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन, महापौर संजय पांडे हुए शामिल
वीर सावरकर भवन में निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर आयोजित "पैसों की पाठशाला" और "सुपर वुमन सुपर पावर" कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रेरणादायक सत्र के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। आयोजनकर्ता निशा नागवंशी और झरना मोहंती ने इस अवसर पर कहा आज महिलाएं पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है।