जलालाबाद: नगर जलालाबाद में मेन रोड पर खड़े ई-रिक्शा को मेडिकल स्टोर दुकानदार ने दिया धक्का, ई-रिक्शा हुआ क्षतिग्रस्त
गांव चंदीयूरा बहादुरपुर निवासी पुजारी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह नगर जलालाबाद के मेन रोड पर गंगा मेडिकल स्टोर के सामने ई रिक्शा खड़ा करके सवारियां भर रहा था। इसमें दो सवारियां बैठी थी ।इसी दौरान गंगा मेडिकल स्टोर के दुकानदार ने ई रिक्शा को धक्का दे दिया जिससे ई-रिक्शा ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।