बड़ी सादड़ी: निकुंभ में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सहकारिता मंत्री गौतम दक ने किया वृक्षारोपण
बड़ी सादड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस पर अटल सेवा केंद्र, निकुंभ में "एक पेड़ मां के नाम" और "हरियालो राजस्थान अभियान-2026" के तहत वृक्षारोपण किया गया। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "प्रकृति मां है" और मुख्यमंत्री द्वारा यह अभियान चलाया गया है