सहारनपुर: जीआईसी सभागार में मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, महापौर व नगरायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया महाड़ी का निरीक्षण
दंगल व मुशायरा आदि कुछ कार्यक्रमों को छोड़कर मेला गुघाल के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम नेहरु मार्केट स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के बहुउद्देश्य सभागार में होंगे। महापौर डॉ. अजय कुमार ने स्थल निरीक्षण तथा नगरायुक्त व अन्य अधिकारियों से शुक्रवार शाम 5:00 बजे विचार विमर्श के बाद लिया।