कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की बड़ी पहल, संध्याकालीन कक्षाओं का शुभारंभ
जिलाधिकारी समस्तीपुर ने किया संध्याकालीन कक्षाओं का उद्घाटन, कक्षा 9वीं एवं 11वीं के कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष शैक्षणिक सहयोग
समस्तीपुर, 17 नवंबर 2026।
राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा पढ़ाई में अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में संध्याकालीन कक्षाओं (इवनिंग क्लासेज) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
यह पहल विशेष रूप से कक्षा 9वीं एवं 11वीं में अध्ययनरत वैसे विद्यार्थियों के लिए सरकार की एक बड़ी सौगात है, जिन्हें विभिन्न विषयों में अतिरिक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता ह�
Samastipur, Samastipur | Nov 17, 2026