रामगढ़: दीपावली तक रामगढ़ को स्वच्छ बनाने का संकल्प, चेयरमैन प्रेम सिंह ने विकास कार्यों की कमान संभाली
Ramgarh, Alwar | Sep 30, 2026 रामगढ नगर पालिका चुनाव संपन्न होने और चेयरमैन पद संभालने के बाद प्रेम सिंह ने कस्बे में विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर काम शुरू कर दिया है। चेयरमैन के निर्देश पर बुधवार को दोपहर एक बजे नगर पालिका कर्मचारियों ने जगह-जगह जमा गंदगी, जलभराव और कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया है।